फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत एडीओ समाज कल्याण को ग्रामीणों ने लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नशे में धुत ताखा ब्लॉक में तैनात एडीओ समाज कल्याण ने अपनी कार से ग्रामीण को टक्कर मार दी और कार लेकर भागे। पीछा कर ग्रामीणों ने तहसील आवास परिसर के पास उन्हें लाठियों से जमकर पीटा। लहूलुहान अधिकारी बेहोश खेत में गिर गए। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में एडीओ समाज कल्याण के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ताखा ब्लॉक में एडीओ समाज कल्याण शिवम पाल इटावा शहर से ब्लॉक आते जाते हैं। सोमवार को काम निपटा कर दोपहर करीब दो बजे कार से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नशे में होने के कारण वे रास्ता भटक कर नगला खांडे पहुंच गए। वहां एक ग्रामीण को कार टक्कर मार दी। इसके बाद तेजी रफ्तार कार से भरथना-ऊसराहार रोड से तहसील आवास के पास पहुंचे। इसी बीच नगला खांडे गांव के लोग वहां पहुंच गए और लाठियों से पिटाई शुरू कर दी। शिवम तहसील आवासों की ओर गई सड़क होते हुए खेतों की ओर भागे। आगे जाकर वह खेत में गिर गए। वहां ग्रामीणों ने एडीओ के साथ मारपीट की।
सूचना पर ब्लॉक के कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे, इसी बीच पुलिस आ गई। पुलिस घायल शिवम को थाने ले गई। वहां से सीएचसी सरसईनावर भेज दिया।
ऊसराहार थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एडीओ शिवम के शराब के नशे में गाड़ी चलाने और किसी को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस भेजी तो वे लहूलुहान हालत में खेत में पड़े मिले। मेडिकल जांच में एडीओ के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीडीओ ताखा पीएन यादव ने कहा कि हमला करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नशे में गाड़ी चलाने की जानकारी नहीं है, इसकी जानकारी करेंगे। सीडीओ राजा गणपति आर ने कहा कि अभी मुझे मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर जांच कराएंगे। जांच और और मेडिकल रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें