फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर कस्बे के सुभाषनगर मोहल्ले के एक बंद मकान में घुसकर चोर जेवरात ले गए। सूचना मिलने पर चंडीगढ़ रह रहे गृहस्वामी परिवार समेत घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घर में सारा सामान बिखरा मिला। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन

सुभाषनगर मोहल्ला निवासी चंदन कुशवाहा पुत्र सुगरसिंह कुशवाहा पंजाब प्रांत के चंडीगढ़ शहर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वे परिवार समेत चंडीगढ़ में ही रह रहे हैं। यहां उनका पुश्तैनी मकान अमूमन बंद रहता है। गांव के इसी घर में चोरी होने पर पहुंचे चंदन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि गत 27 दिसंबर की रात उनके घर के मेन गेट का ताला तोड़कर कुछ चोर अंदर घुस गए।
चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर बृजबाला, मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाला समेत चांदी की दो जोड़ी पायल और करधनी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि वे दो साल से चंडीगढ़ में रह रहे हैं। उनके चाचा के बेटे मंतोष कुशवाहा ने गत 28 दिसंबर की सुबह घर के गेट का ताला टूटा देखा तो उसे खबर की। इस सूचना पर वह यहां आए। घर के अंदर जाकर देखा तो अंदर कमरों के भी ताले टूटे मिले। जेवरात समेत तमाम अन्य सामान गायब मिला। जिसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज प्रियांजली सिंह मौके पर गईं और चोरी के बाद मौका मुआयना की। कस्बा इंचार्ज ने बताया कि चोरी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें