फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पटरी का ज्वाइंट टूटा, टूटे पटरी के हिस्से को बदला

विज्ञापन
भरथना में टूटी हुई लूप लाइन पटरी को ठीक करते कर्मचारी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिम ओर दिल्ली से कानपुर की जाने वाली लूप लाइन का ज्वाइंट टूट गया। पटरी टूटने की जानकारी रेलवे कर्मचारियों को हुई तो कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पटरी के टूटे हुए हिस्से को बदला। हालांकि लूप लाइन होने के कारण रेल यातायात पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में अक्सर पटरी टूटने की घटनाएं होती हैं। जिसमें भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ओर दिल्ली से कानपुर की जाने वाली लूप लाइन के ज्वाइंट के टूटने की जानकारी रविवार की सुबह करीब 9 बजे स्टेशन अधीक्षक को गैंगमेन ने दी। जानकारी होने पर रेल पथ निरीक्षक सीएम पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया।
इसके बाद रेलवे कर्मचारियों से टूटे हुए ज्वाइंट के हिस्से को बदलने का कार्य शुरू किया गया। रेलवे कर्मचारियों ने टूटी हुई पटरी के पांच मीटर हिस्से को बदला। रेल पथ निरीक्षक ने बताया कि सर्दी के मौसम में पटरी के सिकुड़ने की शिकायत ज्यादा आती हैं। इसे तत्काल ठीक कराया गया है। इसमें किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका नहीं है। रेल पथ को ऑटोमेटिक सिगभनल प्रणाली से जोड़ा गया है। जिसमें किसी प्रकार का फैक्चर आने पर सिगभनल लाल हो जाता है। लूप लाइन होने के कारण यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें