फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही और वार्ड ब्वॉय के बेटों ने किसान से की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सिपाही और वार्ड ब्वॉय के लड़कों ने गत बुधवार शाम जिला अस्पताल में एक किसान को तमंचे की बट से घायल करके पांच हजार रुपये लूट लिए। सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार सुबह दोनों को दबोच लिया। उनके पास से लूटे गए पांच हजार रुपये बरामद हुए। दोनों के खिलाफ किसान की तहरीर पर लूट का मामला दर्ज करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना बिधूना के नगला पियरा गांव निवासी किसान नरेश सिंह दो दिन पूर्व अपनी पत्नी बुद्धवती की आंख का ऑपरेशन कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। ऑपरेशन होने के बाद पत्नी महिला वार्ड में भर्ती कर ली गई। गत बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे नरेश सिंह पत्नी के लिए चाय लेने अस्पताल से बाहर जा रहे थे। तभी ट्रामा सेंटर के पास मौजूद दो बदमाशों ने घेर लिया। एक बदमाश ने तमंचे की बट उसके सिर पर मार दी। जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट कर भाग गए। नरेश ने शोर मचाया तो स्टाफ कर्मी निकल आए। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता मौके पर पहुुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखी। दो युवकों के चेहरे सामने आए। इनमें एक लड़का जिला अस्पताल में तैनात महिला वार्ड ब्वॉय का लड़का निकला।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से स्टाफ कर्मियों से पहचान होने पर गुरुवार सुबह दोनों बदमाशों को डीएम चौराहे के पास से पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि नरेश सिंह की तहरीर पर दीपेश और बाबू मिश्रा के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है। दीपेश पुलिस लाइन में रहता है। उसके सिपाही पिता सुनील कुमार औरैया जिले के एसपी ऑफिस में तैैनात हैं। बाबू मिश्रा की मां लक्ष्मीदेवी जिला अस्पताल में महिला वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पूर्व इन दोनों लड़कों ने किसी होटल पर खाना खाया था। वहां भी मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि महिला वार्ड ब्वॉय का लड़का बाबू मिश्रा पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। दूसरा आरोपी दीपेश यहां इटावा पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहता है। सिपाही पिता औरैया में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें