फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार ससुरालियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने चार ससुरालीजनों के खिलाफ एक विवाहिता को प्रताड़ित करने व करंट से जान लेने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भोली गांव निवासी जरीना बेगम पुत्री हमीद खां ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था कि उसकी शादी 21 दिसंबर 2015 को कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के ककरैया गांव निवासी कासिम पुत्र नकीम खां से हुई थी। शादी के बाद से पति समेत ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में सोने की लर व 50 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट करके उसके पैर तोड़ दिए। करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई। वह बीमार पड़ी तो उसका किसी अच्छे डाक्टर की जगह छोलाछाप से इलाज करवाया गया। दर्ज रिपोर्ट में पति कासिम, सास शहनाज बेगम, ससुर नकीम खां व आफताब पुत्र नकीम खां के खिलाफ दहेज एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें