फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से बिजली विभाग का रिकार्ड जला

विज्ञापन
बिजली कार्यालय में आग लगने से जले दस्तावेज - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। शहर के एसडी फील्ड स्थित बिजली कार्यालय में बुधवार सुबह करीब पांच बजे आग लगने से कुछ रिकार्ड जल गए। तड़के की घटना होने से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई, जिससे आग पर काबू पाकर ज्यादातर रिकार्ड बचा लिए गए। रिकार्ड रूम के सीसीटीवी कैमरे के तार कटे मिले, इससे आग लगाने की आशंका है।
विज्ञापन

बिजली कार्यालय के कमरा नंबर 15 में बिल संबधी पुराने दस्तावेज रखे थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे कक्ष में आग लग गई। रास्ते से निकल रहे एक व्यक्ति ने लपटें उठती देख सुरक्षा में लगे पीआरडी जवान नेत्रपाल व यदुवीर को बताया। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू को सूचना देने के साथ दोनों आग पर काबू करने में जुट गए। सूचना पर दमकल भी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। इससे ज्यादातर रिकार्ड जलने से बच गए। कुछ पुराने दस्तावेज और दो पुराने प्रिंटर जल गए।
एक्सईएन ने बताया वर्ष 2012 में पुराने बिल ऑनलाइन कर दिए गए हैं। जो रिकार्ड जला है उसका ब्योरा भी ऑनलाइन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा के तार कटे होने से आग लगाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि थाने में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें