इटावा। एआरटीओ व पीटीओ ने अलग अलग वाहनों की जांच की। दो बस समेत 57 वाहनों का चालान किया गया। तीन वाहन सीज किए गए।
एआरटीओ सौरभ कुमार ने डग्गामारी वाहनों पर प्रतिबंध को लेकर जांच अभियान चलाया। इस जांच अभियान के अंतर्गत इकदिल क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान उन्होंने 18 वाहनों का चालान किया। इसमें दो वाहनों के कागजात पूरे न होने के कारण उन्हें इकदिल थाने में सीज कर दिया गया।
पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने गुरुवार को जसवंतनगर थाना क्षेत्र , सिविल लाइन थाना क्षेत्र एवं पुलिस लाइन तिराहे पर वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। उन्होंने बताया कि 45 वाहनों को रोका। कुछ वाहनों के चालक सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं किए थे। इसमें कुछ चालक बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं किए थे। इन सभी वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि इसमेें दो बसें भी शामिल हैं जो कि शहर से डग्गामारी कर रही थी। इसमें एक ट्रक के खिलाफ सीज की कार्रवाई की गई है।