फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रही तेजस से टकराया गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह कानुपर से दिल्ली जा रही हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के इंजन से गोवंश टकरा गया। गोवंश टकराने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोका। रेलवे पटरी साफ होने के बाद करीब 8 मिनट बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

कानपुर से दिल्ली जा रही हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (82501) गुुरुवार की सुबह करीब 8:55 पर जैसे ही भरथना रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक पटरियों के बीच गुजर रहा गोवंश ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन के चालक ने दुर्घटना के बाद ट्रेन को रोका और इसकी जानकारी भरथना स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलने पर पीडब्लूआई टीम को मौके पर रवाना किया गया। पीडब्लूआई टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत गोवंश को हटाकर रेलवे पटरियों को साफ किया। लोको पायलट ने इंजन में फंसे मांस के टुकड़े साफ होने के बाद इंजन की जांच की। इंजन की जांच कर 9:03 मिनट पर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तेजस एक्सप्रेस से गोवंश टकराने के बाद किसी प्रकार से ट्रेन के संचालन में कोई परेशानी नहीं आई और न ही किसी ट्रेन को पीछे रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें