इटावा। लखनऊ से आई सीबीआई टीम ने न्यू सिटी डाकघर में हुए 17 लाख के घोटाले की जांच करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रधान डाकघर में डाक अधीक्षक से मुलाकात कर कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर गए हैं। सीबीआई जांच टीम ने एक एक दस्तावेज को हासिल करने के बाद उसके विषय में जानकारी भी की।
सीबीआई इंस्पेक्टर अनुज त्रिपाठी की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को न्यू सिटी डाकघर में पहुंचकर जांच की। इस दौरान कुछ आवश्यक दस्तावेजों को लिया। टीम के सदस्यों ने जांच के दौरान कुछ विशेष जानकारियां भी की।
न्यू सिटी डाकघर में पोस्टमास्टर एनएस चौहान ने 2018 में 17 लाख रुपये का घोटाला किया गया था। इसको लेकर मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी पोस्टमास्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई।
सीबीआई की टीम जनवरी माह से लगातार इस मामले को लेकर जांच कर रही है। शुक्रवार को डाक अधीक्षक मनोज कुमार से भी सीबीआई टीम ने बातचीत की। सीबीआई टीम ने प्रधान डाकघर से भी कुछ आवश्यक दस्तावेज लिए हैं।
इस मामले में डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जांच करने के लिए टीम आई थी। इस मामले में सीबीआई टीम ने मिलने अथवा बात करने से इनकार कर दिया।