फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटने के चक्कर में दबोचे गए चार लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ट्रक लुटेरे गैंग के चार बदमाशों को इकदिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों ने थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास एक ट्रक को लूटने का प्रयास किया था। ट्रक चालक व हेल्पर ने एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में पुलिस ने उनके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के कुरारा निवासी ट्रक चालक संजय कुमार व हेल्पर दीपक कुमार गत शनिवार की देर रात कानपुर से ट्रक लेकर हरियाणा जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि दो लुटेरे महेवा टोल प्लाजा पर ट्रक में सवार हुए। इकदिल ओवरब्रिज मजार के पास आने पर लुटेरों ने तमंचा लगाकर ट्रक लूटने का प्रयास किया।
ट्रक चालक व हेल्पर ने एक लुटेरे को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और दूसरे को यूपी 100 डायल करके पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक समीर सिंह ने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र के बजरिया कस्बा निवासी लुटेरे प्रमोद कुमार उर्फ शिवम पुत्र सतीश चंद्र के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने गैंग के अन्य सदस्यों के नाम उजागर किए। इस पर पुलिस ने दबिश देकर तीन अन्य साथियों राहुल राजपूत निवासी लुधियात इकदिल, विश्वनाथ उर्फ बीपी निवासी मोहल्ला कुम्हारन, विकास उर्फ विक्की निवासी खेड़ा महाराजपुर को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि यह गैंग हाईवे पर ट्रक व चार पहिया अन्य वाहनों में सवारी के रूप में बैठकर रास्ते में ड्राइवर को फेंककर वाहन लूट की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस लूट के मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें