इटावा। चंडीगढ़ में निजी कंपनी में नौकरी करने वाले एक व्यक्ति ने न्यू रामनगर स्थित अपने घर पर शुक्रवार सुबह फांसी लगा ली। सुबह पांच बजे अधेड़ का शव घर के अंदर बरामदे में तौलिया के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के न्यू रामनगर निवासी 50 वर्षीय रवींद्र उर्फ पप्पू शाक्य ने अपने घर के बरामदे में तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह पांच बजे पत्नी सोकर उठी तो बरामदे में पति को फंदे से लटका देख चीख पुकार करने लगी। इस पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। जानकारी पर मृतक का छोटा भाई देवेंद्र शाक्य आ गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। फ्रेंड्स कालोनी थाने के एसआई दयानंद पटेल ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
भाई देवेन्द्र शाक्य के अनुसार रवीन्द्र पांच दिन पहले ही चड़ीगढ़ से इटावा लौटे थे। घटना के दौरान घर पर सिर्फ पत्नी-पत्नी ही मौजूद थे। उन्होंने आत्महत्या किन कारणों से की इस बारे में अभी कोई पता न हीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।