फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का मारने से गिरी दीवार, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
मृतक पदम सिंह की फाइल फोटो। सवांद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ज़सवंतनगर। ग्राम मीरखपुर पुठिया में दो पक्षों में कच्ची दीवार के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दीवार में धक्का मार दिया। इससे दूसरे पक्ष के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि घर से सटी कच्ची दीवार को लेकर रामअवतार के परिवारीजन आए दिन पिता 60 वर्षीय पदम सिंह से गाली-गलौज किया करते थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे दीवार को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। रामअवतार और उसके परिजनों ने कच्ची दीवार में धक्का मार दिया। धक्का लगने से दीवार टूटकर पदम सिंह के ऊपर गिर गई। मलवे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पदम सिंह को परिजनों ने सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। जसवंतनगर थाना प्रभारी रमाकांत ने बताया कि दो पक्षों का पारिवारिक बंटवारा हो गया था, जिसके पक्ष में यह बंटवारा हुआ था वह दीवार के पास खड़े थे। तभी पदम सिंह के ऊपर दीवार गिर गई। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें