पत्नी के साथ पीड़ित अभिषेक यादव। संवाद
- फोटो : ETAWAH
भरथना। गांव कॉकरपुरा (राहिन) निवासी अभिषेक ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह गांव से शुक्रवार को बाइक से पत्नी के साथ नगला भोज गांव निवासी मामा के घर जा रहा था। दोपहर दो बजे मामन गांव की पुलिया और चंद्रपुरा गांव के बीच तीन लोगों ने उसे रोककर बाइक व साढ़े तीन हजार रुपये छीन लिए।
बाइक सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति को उसने पहचान लिया है। एसआई राजेश कुमार ने बताया अभिषेक एक माह पहले अपने किसी साथी से बाइक मांग कर लाया था। वह शुक्रवार को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक और नगदी छीन ले गया है।