इटावा मैनपुरी रोड पर डीसीएम में फसी कार। संवाद
- फोटो : ETAWAH
सैफई। इटावा-मैनपुरी रोड रमैयापुर तिराहे के पास ओवरटेक के प्रयास में शुक्रवार सुबह सात बजे कार डीसीएम में जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल हो गए।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद निवासी 50 वर्षीय राजू बाथम कैंसर से पीड़ित था। शुक्रवार को अपने 22 वर्षीय बेटे सूरज बाथम, चचेरे भाई 32 वर्षीय हर्ष, हर्ष के चार वर्षीय बेटे बंदू, रिश्तेदार 60 वर्षीय श्रीकृष्ण व 31 वर्षीय महेंद्र निवासी चिनहोर ग्वालियर के साथ कार से मैनपुरी के निकट हकीम के पास दवा लेने जा रहे थे। तभी इटावा-मैनपुरी हाईवे स्थिति रमैयापुर तिराहे के पास ओवरटेक करने के चक्कर में डीसीएम में घुस गई। हादसे में कार चला रहे हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार राजू, सूरज, श्रीकृष्ण, बंधू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्व विद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।