फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी

विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को टांगकर लाते पुलिसकर्मी। - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। पछायगांव थाना क्षेत्र में भावर गांव में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में एक पांच हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घटना शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन

पछायगांव थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया विधान परिषद चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश बार्डर पर भावर गांव मोड़ पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर दो लोग आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी करवाई में एक बदमाश को दाहिने पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया।
एसपी सिटी कपिल देव ने बताया की पकड़ा गया बदमाश धौलपुर जिले में कोतवाली क्षेत्र के देव का पुरा मौरोली का रहने वाला दिलीप गुर्जर है। उस पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई थानों में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। यह आगरा जनपद में हुई लूट में भी शामिल बताया जा रहा है। उस पर मध्यप्रदेश में पांच हजार का इनाम है। पकड़े गए बदमाश के दो भाई रवि और वीरेन्द्र पर भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें