फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद यमुना में मिला किशोर का शव

विज्ञापन
मृतक सुखराम की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इकदिल। तीन दिन बाद यमुना में किशोर का शव मिला। वह गाय को नदी से बाहर निकालते समय डूब गया था।
विज्ञापन

मुसावली निवासी 16 वर्षीय सुखराम पुत्र अशोक कुमार रविवार दोपहर गाय चराने यमुना नदी के किनारे गया था। इस दौरान एक गाय नदी में घुस गई। उसे बाहर निकालने के लिए युवक नदी में कूद गया। गाय को बाहर निकालने लगा। नदी से बाहर निकलते समय गाय युवक के ऊपर चढ़ गई और युवक नदी में डूब गया था। परिवारीजनों की गुहार पर एसएसपी के आदेश पर एनडीआरएफ की टीम दो दिन से लगातार युवक की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे ग्राम मुसावली से तीन किलोमीटर सितौरा घाट के पास युवक का शव उतराता मिला। एनडीआरएफ टीम ने शव की शिनाख्त परिजनों से कराई। मृतक के पिता अशोक कुमार रोकर बेहोश हो गए। होश आने पर मृतक के पिता ने बताया कि सुखराम मझला पुत्र था। कक्षा 11वीं में पढ़ता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें