फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मंदिरों से घंटे और दान पत्र चोरी

विज्ञापन
ोरी के बाद दान-पात्र पेटी दिखाते मंदिर के पुजारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के नगला हरलाल गांव स्थित दो मंदिरों से चोर दान पात्र व घंटे चोरी हो गए। मंदिर के पुजारी की सूचना पर पहुंची ने घटनास्थल की जांच की। मंदिर के पास ही एक खेत में जान पात्र मिल गए, पर उनमें रखी नकदी गायब थी। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरैया-रमायन संपर्क मार्ग पर नगला हरलाल गांव के सामने जयश्री हनुमान जी मंदिर है। रविवार की रात चोर मंदिर के लोहे के गेट का कुंडा तोड़कर दो दान पात्र और पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। इसी मार्ग के दूसरी तरफ स्थित मां दुर्गा मंदिर के भी लोहे का गेट को तोड़कर चोर घंटे खोलकर ले गए। सोमवार की सुबह कर्वागांव निवासी पुजारी बाबूराम मंदिर पहुंचे, तो घटना का पता चला।
पुजारी ने बताया कि रविवार की शाम पूजा अर्चना के बाद मंदिर के गेट में ताला लगाकर वह घर चले गए थे। सोमवार की सुबह आए तो दोनों मंदिरों के गेट के कुंडे टूटे मिले। दान पात्र व पीतल के घंटे गायब थे। मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक खेत में दोनों दान पात्र खाली मिले। दोनों दानपात्र पिछले एक साल से नही खोले गए थे। थाना प्रभारी केएल पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें