फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम की कुंडी तोड़कर चोरी

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। पॉश कालोनी चौगुर्जी में गुरुवार रात चोरों ने एक बैट्री गोदाम के दरवाजे की कुंदी काटकर चोरी की। चोरों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ दिए। इसके बाद दस बैटरी चोरी कर ले गए। इनकी कीमत सवा लाख रुपये बताई गई है। चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। गोदाम प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के आवास से करीब सौ कदम की दूरी पर है।
विज्ञापन

चौगुर्जी निवासी चेतन पालीवाल की मुख्य रोड पर रतन ट्रेडर्स के नाम से बैटरी की दुकान है। वह अपना माल शिवपाल सिंह यादव वाली गली में स्थित गोदाम में रखते हैं। गुरुवार की शाम को वह अपनी दुकान और गोदाम में ताले लगाकर घर चले गए। रात को चोरों ने गोदाम के दरवाजे की कुंदी काटकर प्रवेश किया। चोरों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काटे और उखाड़ कर फेंक दिए। उसके बाद चोरों ने गोदाम में रखी 10 बैटरी पार कर दीं। शुक्रवार की सुबह लोगों ने गोदाम की कुंदी कटी देखी तो चेतन पालीवाल को जानकारी दी। चेतन ने बताया कि चोरी गई बैटरियों की कीमत सवा लाख रुपये है। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि चोर स्कार्पियो से आए थे। उसी में बैटरी लादकर ले गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थाने में दी गई है। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें