फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दंपती और बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के भरथना-इटावा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम पेट्रोल पंप के सामने एक कार ने बाइक सवार दंपती व उनके बेटे को घायल कर दिया। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भरथना थाना क्षेत्र के निनावा (बधारा) निवासी अवधेश कुमार बाइक से भरथना बाजार आए थे। यह ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार के भाई हैं। लौटते समय पत्नी सरला देवी और दो साल का बेटा छवि भी था। मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा। चालक कार सहित भाग निकला। निनावा के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें