फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से झगड़कर युवक ने जान दी

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े शैलेंद्र के परिजन - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र की जयभारत कालोनी में एक युवक ने गुरुवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। युवक परिजनों से झगड़ा कर कमरे में घुस गया था। बहुत देर तक न निकलने पर घर वालों ने गेट तोड़कर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

जयभारत कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय शैलेंद्र ड्राइवर है। उसके पिता चंद्रशेखर ने बताया कि गुरुवार को वह रात में 10 बजे नोएडा से लौटा था। वह शराब पीने का आदी था। नोएडा से लौटकर उसने रात में घर में काफी क्लेश किया। उसने पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और घरवालों से भी लड़ाई की। बाद में उसने पत्नी और बच्चे को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अंदर से गेट बंद कर लिया।
एक घंटे बाद दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से किसी तरह की हलचल नहीं हुई। काफी देर इंतजार के बाद कमरे में सन्नाटा रहा तो मोहल्ले के लोगों को बुलाया। कमरे का गेट तोड़कर अंदर जाकर देखा तो शैलेंद्र फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शैलेंद्र की मौत पर घर में कोहराम मच गया। शैलेंद्र की छह साल पहले शादी हुई थी। उसके चार साल का एक बेटा भी है। शैलेंद्र घरवालों और पत्नी हेमलता से भी दुर्व्यवहार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें