फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचते चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। थाना इकदिल पुलिस ने चोरी और लूट की साजिश रचते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी करने के उपकरण, दो तमंचे, तीन कारतूस व एक ऑटो बरामद किया है। एक और युवक को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया गया है। दावा है कि वह भी चोरी की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन

इकदिल थानाध्यक्ष अल्मा अहिरवार ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे जानकारी मिली कि तीन लोग चितभवन पुल पर चोरी व लूट की साजिश रच रहे हैं। मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अक्षय कुमार ग्राम बूटा रामपुरा थाना चौबिया, इमरान उर्फ कालिया निवासी पीर बंगाली मस्जिद के पीछे मेवाती टोला कोतवाली इटावा और शशिकांत निवासी कटरा साहब खां को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है। वहीं मानिकपुर चौकी पुलिस ने एक तमंचा और एक कारतूस सहित एक युवक को ग्राम अड्डा हविलया तिराह के समीप गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सलीम निवासी पीर बंगाली तकिया मेवाती टोला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें