फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल में शामिल दो आरोपी गए जेल, अन्य की तलाश इ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा ब्लाक कार्यालय के बाहर एसपी सिटी व पुलिस कर्मियों पर फायरिंग व पथराव करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार रात बढ़पुरा क्षेत्र स्थित भिंड रोड से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि पुलिस मुख्य आरोपी भाजपा नेता विमल भदौरिया समेत उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान कार्यालय के बाहर पुलिस पर उपद्रवियों ने फायरिंग व पथराव कर दिया था। इस बीच एक शख्स ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार को थप्पड़ मार दिया था। पुलिस इस मामले में आरोपी भाजपा नेता विमल भदौरिया समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी छापामारी कर रही है। पुलिस अब तक 35 लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
सोमवार देर शाम पुलिस ने बवाल में शामिल नौरंगाबाद के विवेक चौधरी उर्फ संजू व बढ़पुरा के कुंडेश्वर गांव निवासी श्याम सिंह भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दोनों को उदी-भिंड रोड स्थित एक मंदिर के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक बवाल के मुख्य आरोपी विमल भदौरिया की लोकेशन मध्यप्रदेश के पास मिली थी। एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि अन्य तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है।
पुलिस पर घर में तोड़फोड़ व अभद्रता करने का आरोप
बढ़पुरा ब्लाक क्षेत्र में रहने वाले कुछ लोगों व महिलाओं ने पुलिस पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बवाल करने वालों की चक्कर में कुछ बेगुनाह भी पिस रहे हैं। ग्रामीणों ने एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह से आरोपियों को पकड़ने की बात कही है। साथ ही बेगुनाह लोगों को बेवजह परेशान न करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें