फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाने की पुलिस ने नगला बेरी गांव में खेत में पानी लगाने के विवाद में फायरिंग करने के आरोपी को सोमवार की रात गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नगला बेरी गांव निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ टिंकू का 10 जुलाई को गांव के विनोद कुमार के भाई प्रमोद कुमार से बंबा से खेत में पहले पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोपियों ने टिंकू पर पांच राउंड फायरिंग कर दी थी।
गोली कार में लगने से टिंकू बच गया। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने सोमवार रात को आरोपी प्रमोद कुमार को गांव से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में आरोपी प्रमोद के दो साथियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें