फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक में बैठी महिला की चेन तोड़कर भागा शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। शहर स्थित फर्रुखाबाद फाटक के पास मैजिक में बैठी महिला के गले से चेन तोड़ कर एक स्नैचर भाग निकला। महिला व उसके भतीजे ने लुटेरे का पीछा करने का प्रयास किया। तो मैजिक लेकर चालक खिसक गया। महिला ने शक होने पर मैजिक चालक को बकेवर के पास पकड़ कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

आगरा के थाना चित्राहार, सारंगपुरा कचौरा गांव निवासी आकाश यादव की पत्नी रीतू यादव अपने भतीजे विष्णु के साथ सोमवार को बकेवर के टिलिटीला गांव स्थित मायके आ रही थी। रास्ते में फर्रुखाबाद फाटक के पास वह एक मैजिक में बैठी थी। इस दौरान उसके साथ बैठी 12 वर्षीय बालिका महिला की गोद में गिर गई। यह देख एक लुटेरे ने उसके गले में पड़ी चेन तोड़ ली।
लुटेरा रेलवे लाइन पार करके भाग निकला। महिला व उसके भतीजे ने लुटेरे का पीछा किया। इस बीच मैजिक में बैठी 12 साल की बालिका भी भाग निकली। इसके बाद मैजिक चालक सवारी लेकर बकेवर की तरफ चला गया। महिला ने भतीजे के साथ ऑटो से मैजिक का पीछा किया। बकेवर चौराहे पर मैजिक को पकड़कर महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बकेवर थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें