फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत पांच ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के नगलाश्री गांव में विवाहिता की मौत मामले में मृतका के पिता ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर गला दबाकर मार देने और शव को लटका देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगलाश्री गांव निवासी दीपा पत्नी उमेश चंद्र ससुराल के घर में सोमवार को फांसी पर लटकी मिली थी। ससुरालीजन उसे सैफई पीजीआई ले गए थे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। दीपा की मौत को लेकर उसके वैदपुरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी पिता कृष्ण मुरारी पुत्र बृंदावन ने मृतका के पति, सास, ससुर व दो देवरों पर गला दबाकर मार के लटका देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है।
पिता ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 20 अप्रैल को सामर्थ्य के अनुसार बेटी की शादी की थी। शादी के बाद बेटी को ससुरालीजनों ने पहले भी कई बार मारापीटा था। उससे दहेज की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें