इटावा। तीन बदमाशों ने मंगलवार शाम को फेरी वाले को पीटने के बाद उससे मोबाइल व रुपये छीन लिए। पीड़ित का कहना है कि दो दिन से वह कोतवाली के चक्कर लगा रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गुरुवार को पीड़ित ने सीओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कटरा बिल्लोचयान निवासी अजीज अहमद ने बताया कि वह फेरी लगाता है। गुरुवार को उसने जसवंतनगर सीओ रमेश चंद्र को प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि मंगलवार शाम को वह घर लौट रहा था। नगला नवल के सामने भट्ठे के पास तीन लोगों ने उसे रोक लिया और पीटने लगे। तीनों ने उससे 1600 रुपये और मोबाइल छीन लिया। उसका कहना है कि शिकायत लेकर वह दो दिन से जसवंतनगर कोतवाली के चक्कर काट रहा है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।