फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। प्रधान प्रतिनिधि सहित चार लोगों के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। गांव के ही शिवचरन सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि वह दवा लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि घर से थोड़ी दूर पहले ही प्रधान प्रतिनिधि राजपाल सिंह और चार अन्य आरोपियों ने रंगदारी के तौर पर रुपये मांगे। उसके घर पहुंचने पर वे वहां भी आ धमके और उसे मां बहन की गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। गृहस्थी का सामान तोड़ दिया। उसके पुत्र व गांव के अन्य लोगों ने उसकी जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि उक्त मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें