इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के एनएच टू हाईवे स्थित गोमती पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार सौरभ कुमार और उसके पिता आदेश कुमार घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को मामूली खरोंचे आईं। आदेश कुमार ने बताया कि वह बेटे के साथ टिलीटीला गांव से शादी समारोह से वैदपुरा लौट रहे थे। मौके पर पहुंची बकेवर पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया।