फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड शिक्षक के सूने घर पर चोर ने हाथ साफ किया

विज्ञापन
सीसी कैमरे की फुटेज में दिखता चोर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के विकास कालोनी भाग-3 में गुरुवार रात रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी की वारदात का अंजाम दिया। गृहस्वामी का परिवार बेटी के पुत्र की वरीक्षा में शामिल होने मप्र के इंदौर गया हुआ है। वहीं पड़ोसी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश की ताला तोड़ते तस्वीर कैद हुई है। शुक्रवार शाम तक नहीं आ पाने से नुकसान का अनुमान नहीं लग सका है।
विज्ञापन

इकदिल के विकास कालोनी भाग-3 में सेवानिवृत्त शिक्षक आत्माराम मिश्रा का मकान है। यहां वे, पत्नी, एक विवाहित बेटी व उसके दो बच्चों के साथ रहते हैं। एक दिन पहले बुधवार को वे सभी इंदौर में उनकी दूसरी बेटी के पुत्र की वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसियों को उनके घर का गेट खुला दिखा तो उन्होंने आत्माराम को और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठीक बगल में रहने वाले ऋषभ सक्सेना के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में रात लगभग दो बजे 18-20 साल का युवक ताला तोड़कर उनके घर में दाखिल होता हुआ दिखा। मामले की जांच कर रहे एसआई शकील ने बताया कि बदमाश का स्कैच जारी किया जा रहा है। उन्होंने एक पड़ोसी के साथ आत्माराम के घर के अंदर जाकर मौका मुआयना किया जहां अंदर सामान अस्त-व्यस्त और कमरों के तालेे टूटे पड़े मिले। पुलिस ने उनसे फोन पर बात की तो उन्होंने एक पड़ोसी को घर का ताला लगाकर चाबी देने की बात कही और बताया कि वे रविवार को घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें