फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सात लाख का माल साफ, मंदिर से चुराया दानपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हीरे में बृहस्पतिवार रात घर के पिछवाड़े से छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने सात लाख के जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद पास के मंदिर के दानपात्र को भी निशाना बनाया। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर जांच कर दी है।
विज्ञापन

नगला हीरे निवासी भोला सिंह पुत्र मोहकम सिंह उर्फ माधव बृहस्पतिवार की रात 9 बजे खाना खाकर अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर बरामदे में लेटे हुए थे। उनका पुत्र रिंकल अपनी पत्नी शिव देवी के साथ अंदर कमरे मे सो रहा था। रात साढ़े दस बजे के करीब चोर उनके घर के पिछवाड़े से मकान की छत पर चढ़ आए और जीने के रास्ते नीचे उतर आए। चोरों ने पहले उस कमरे का कुंडा बंद किया जिसमें रिंकल सोया था। इसके बाद पास बने दो अन्य कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने उनमें रखे बक्सों तथा सेफ के ताले तोड़कर उसमें रखी 11 सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी टॉप्स, आधा किलो चांदी के जेवरात और 10 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। भोला सिंह के मुताबिक उनको चोरी की घटना की जानकारी रात 11 बजे तब हुई जब गांव के एक युवक ने उसको जगाया और घर के पिछवाड़े की ओर इशारा किया। इस पर वह घर के अंदर गया तो कमरो के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। पुत्र के कमरे के कुंडी खोकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी गांव के निकट भरथना रोड स्थित पटिया हनुमानजी के मंदिर से चोर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे दानपात्र को उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें