इटावा। मंडी समिति गेट के बाहर ट्रैक्टर से आए बुजुर्ग किसान का गुरुवार दोपहर एक लाख पांच हजार रुपये से भरा थैला उचक्के ने पार कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने थाना पुलिस को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी बुजुर्ग किसान अवध नारायण के पुत्र लालू यादव आढ़ती की मंडी समिति में आढ़त की दुकान है। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे उसके पिता व बड़ा भाई बब्लू ट्रैक्टर से मंडी आए। ट्रैक्टर बाहर खड़ा कर वे नीचे उतर गए। इसी दौरान चालक सीट के पास रखा एक लाख पांच हजार रुपये से भरा उनका थैला कोई उचक्का लेकर फरार हो गया। लालू ने बताया कि उसके पिता व बड़े भाई रूटर खरीदने जा रहे थे। रुपये कम होने से उसके पास आए थे। घटना के संबंध में पिता द्वारा गुरुवार को थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है।