फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक की हत्या के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना चौबिया के दामोदरपुर के पशु चिकित्सक योगेंद्र की हत्या के दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

हत्याकांड के मुख्य आरोपी फरार चल रहे जयवीर सिंह पुत्र प्रताप सिंह व राजवीर उर्फ राजू पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी दामोदरपुर थाना चौबिया के खिलाफ कोर्ट ने उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई का आदेश दिया है। चौबिया थाना प्रभारी बलराज साहनी ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। वे अपनी चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों में जमा पैसों का उपयोग न कर सकें, इसके लिए सीजीएम कोर्ट ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें