फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बैंक एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर बदमाश ने एक व्यक्ति के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरानी निवासी विजय पुत्र जयवीर सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम छह बजे करीब उसके मोबाइल पर 9500 रुपये तीन बार व 1500 रुपये एक बार में बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से निकाले जाने का मैसेज मिला। मैसेज मिलते ही नोएडा में रह रहे भाई पंकज को फोन किया क्योंकि उसका एटीएम भाई के ही पास है। भाई द्वारा रुपये निकालने की बात से इनकार कर देने मंगलवार को भरथना स्थित एसबीआई मंडी शाखा पर पहुंच कर बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया जिसमें कुल 30 हजार रुपये की निकासी होने की जानकारी मिली। विजय ने आशंका जताई है कि उसके एटीएम का क्लोन बनाकर किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लिए। घटना के संबंध में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें