फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शु चिकित्सक की हत्या के खुलासे को तीन टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में मंगलवार रात पशु चिकित्सक हत्याकांड में पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना की चौथी रात तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। घटना में मृतक के पड़ोसियों सहित पांच लोग नामजद हैं, लेकिन किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। मामले खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी सहित तीन टीमों का गठन किया है जो जनपद व गैरजनपदों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात आठ बजे अपने खेत से लौट रहे निजी पशु चिकित्सक योगेंद्र उर्फ गुल्लू की पांच नामजदों ने गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। पत्नी मनीषा द्वारा दर्ज कराए गए मामले में पड़ोसियों सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। पत्नी के अनुसार शहर के एक विद्यालय से संबंधित जमीन को उगाही पर इस वर्ष उसके पति योगेंद्र ने लिया था जिसे पूर्व के वर्षों में आरोपी उगाही पर लेते थे। इसी रंजिश में आरोपियों ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। चौबिया थाना प्रभारी बलिराज साही ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए थाना पुलिस व एसओजी सहित तीन टीमों को गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इटावा, मैनपुरी, औरैया के अलावा मध्य प्रदेश के भिंड में आरोपियों के रिश्तेदारों व अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बकौल थाना प्रभारी कुछ लोगों से पूछताछ की गई है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें