फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर आनेपुर ओवरब्रिज पर लोडर की चपेट में आकर बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिला निवासी अभिषेक त्रिवेदी, भाभी प्रीती के साथ शुक्रवार सुबह औरैया के अयाना कस्बा बाइक से जा रहे थे। दोपहर को हाईवे पर पीछे से तेज गति से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। अभिषेक के हेलमेट लगाए होने के चलते सिर में तो चोट नहीं आई पर दायां पैर टूट गया। प्रीति गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नीतेंद्र वशिष्ठ ने हमराही शिव कुमार व विनीत के साथ घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें