इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र की चौकी महेवा के प्रभारी ने फोर्स के साथ बाजार में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों के लोकबाधा में चालान किए गए। फुटपाथ तक सामान फैलाने वाले अन्य लोगों को चेतावनी भी दी।
महेवा चौकी नीतेंद्र वशिष्ठ ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। उन्होंने बाजार में सड़क पर हथठेला लगाकर सामान बेच रहे दुकानदारों को चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस ने चार दुकानदारों का लोकबाधा की धारा के तहत चालान किए।