फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह से तंग रिटायर्ड चौकीदार ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गृहकलह से तंग रिटायर्ड चौकीदार ने बसरेहर के जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज में पेड़ से साड़ी फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह कॉलेज पहुंचे सफाई कर्मी में परिजनों और ग्रामीणों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बसरेहर थाने के कस्बा बसरेहर में स्थित जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को सुबह पाखर के पेड़ से महेश चंद्र शर्मा (64) का शव लटकता मिला। महेश आयारा में रहते थे। इसी कॉलेज में तैनात सफाई कर्मचारी ने उनका शव साड़ी के बने फंदे के सहारे पेड़ से लटकता देखा था। उसी ने बसरेहर में रह रहे मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार को इसकी जानकारी दी। जानकारी पाकर अयारा गांव से मृतक परिजनों व ग्रामीणों का तांता लग गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पुत्र प्रदीप ने बताया पिता चौकीदार के पद पर तैनात थे, लेकिन रिटायर होने के बाद भी इसी जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज में काम करते थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर गृह क्लेश के चलते महेश चंद्र ने आत्मघाती कदम उठाया और साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें