फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव के दो घरों से चोरों ने माल साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर थानाक्षेत्र के लखना के समीपवर्ती ग्राम मड़ौली में रात के समय चोरों ने एक घर से 29 हजार रुपये तो दूसरे घर से सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

ग्राम मड़ौली निवासी आशाराम पुत्र बाबूराम ने बताया कि मंगलवार की रात वह व उसकी पत्नी खेत पर लेटे हुए थे, जबकि उसके बच्चे छत पर सो रहे थे। रात के समय चोरों ने कमरे के अंदर टंगे उसके पैंट से चार हजार व पुत्र के पैंट से 24 हजार रुपये निकाल लिए। सुबह खेत से घर आये और दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों पैंट जमीन पर पड़े हुए थे जिनमें से रुपये गायब थे। इसी गांव के शिवप्रकाश पुत्र श्रीकृष्ण मंगलवार रात अपने खेत पर थे और पत्नी घर में बच्चों के साथ सो रही थी। रात को पिछवाड़े से छत पर चढ़कर घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया। चांदी की तोड़ियां, सोने के बाला व 10 हजार रुपये नकद पार कर दिए। घटना की सूचना पर लखना चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने हमराही फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों चोरी के घटनास्थलों का निरीक्षण किया। एक युवक को शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें