इटावा। दवा लेने के लिए इटावा जा रही रही एक महिला का पर्स कस्बा चौराहा पर सब्जी खरीदते समय चोरी हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने सब्जी विक्रेता की तलाशी भी ली, लेकिन पर्स नहीं मिला।
ब्लॉक बढ़पुरा की ग्राम पंचायत असवा निवासी दीपिका पत्नी अनुराग भदौरिया अपनी दवा लेने के लिए इटावा जा रही थी। तभी उदी मोड़ चौराहे पर एक सब्जी की दुकान पर रुककर खरीदारी करने लगी। इसी दौरान महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला का कहना था कि सब्जी विक्रेता के यहां पर सब्जी लेते समय उसका पर्स चोरी हुआ है। चौकी प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने मौके पहुंचकर सब्जी विक्रेता की तलाशी भी ली। जबकि उसका कहना था कि महिला सब्जी लेने तो आई थी, लेकिन पर्स यहां नहीं गिरा। महिला के अनुसार पर्स में करीब 6220 रुपये थे। फिलहाल मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है।