फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा बनाने वाले की बंदूक का लाइसेंस भी होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल/इटावा। अवैध असलहा बनाने वाले आरोपी की बंदूक का लाइसेंस भी रद्द होगा। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, पुलिस को शक है कि इसी शस्त्र लाइसेंस पर खरीदे गए कारतूस भी तमंचों के साथ बेचे जाते रहे हैं। आरोपी ने कितने कारतूस खरीदे और कहां-कहां इस्तेमाल किए। पुलिस इसका भी रिकार्ड खंगालेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने इकदिल थाना क्षेत्र में एक ट्यूबवेल पर अवैध असलहा फैक्टरी होने का भंडाफोड़ करते हुए खेड़ापति मोहल्ला के कुलदीप उर्फ पप्पू पाल को गिरफ्तार किया था। इस अवैध फैक्टरी से पुलिस ने तमाम औजार और असलहों में इस्तेमाल होने वाले कलपुर्जे बरामद किए थे। पुलिस को पता चला था कि आरोपी के नाम एक 12 बोर बंदूक का लाइसेंस भी है। जिस बड़े पैमाने पर औजार मिले हैं। उससे पुलिस को शक है कि अवैध तमंचों को बनाकर बेचने का यह काला धंधा दूर दूर तक फैला हो सकता है। तमंचों की सप्लाई करने वाला आरोपी का साथी कुलदीप राजपूत फरार है। पुलिस उसकी धरपकड़ के भी प्रयास में जुटी है। जिससे यह पता चल सके कि अवैध तमंचे कहां कहां और किन किन लोगों को बेचे गए हैं।
जांच में जुटे थाना प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही कि आरोपी कुलदीप पाल के शस्त्र लाइसेंस पर कितने कारतूस खरीदे गए और उनका कहां कहां उपयोग किया गया। क्योंकि इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि लाइसेंस पर खरीदे कारतूस भी अवैध तमंचों के साथ बेचे गए होंगे। इसी तथ्य के मद्देनजर उसके शस्त्र निरस्त्रीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। जल्द ही इस मामले में और खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें