इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के हर्राजपुर गांव में किशुन स्वरूप के घर में पूजास्थल पर जलते दीपक से आग लग गई। इसमें 35 हजार रुपये और कपडे़ व अन्य सामान तक जल गया।
किशुन स्वरूप ने बताया कि शाम को उन्होंने पूजास्थल पर दीपक जलाकर पूजा अर्चना की थी। बिजली थी नहीं, सो वे परिवार समेत छत पर भोजन करने चले गए। कुछ देर बाद नीचे से धुआं उठता देखा तो दौड़ पहुंचे। पूजास्थल वाले कमरे में आग लगी हुई देखी। चीख-पुकार से लोग पहुंचे और मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल आशीष कुमार शर्मा व लेखपाल सुखराम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया।