इटावा। अलग-अलग थानों में जान से मारने की धमकी देने के पांच मामले दर्ज कराए गए हैं।
बकेवर थाना में धर्मपुर गांव के वीरेश ने गांव के ही रामशरण व अन्य के खिलाफ उसे और उसके भतीजे को मारने पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बलरई थाना में नगला रामसुंदर गांव की रामदेवी पत्नी चरनसिंह ने गांव के ही मनोज पर आरोप लगाया है। उसने परिजनों के साथ मिलकर उसके परिजनों पर ईंट पत्थर फेंके और धमकाया। वैदपुरा थाना में जैतिया गांव के श्याम मनोहर ने गांव के ही शैलेंद्र व उसके साथियों पर उसे व उसके पिता शेरसिंह से मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। इसी थाना क्षेत्र के सिपहेरी गांव के सूरज ने गांव के ही रामदेव व उसके साथियों पर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इकदिल थाने में जोधपुरा गांव की वंदना ने गांव के पिंटू मारपीट करने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।