फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे किशोर को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। हाईवे से पैदल अपने गांव लौटते वक्त खेड़ा बुजुर्ग निवासी एक 15 वर्षीय किशोर को गुरुवार रात जमना बाग के पास एक वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जसंवतनगर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा बुजुर्ग गांव निवासी आशाराम जाटव का 15 वर्षीय पुत्र अमन गुरुवार रात लगभग नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग से अपने गांव पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और गंभीरावस्था में घायल अमन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह तालान ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें