फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के विवाद में चली गोलियां

Sun, 17 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव विझावली में क्रिकेट को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं। झगड़े में एक युवक को चोट आई है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन


लवेदी थाना क्षेत्र के गांव विझावली में  क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। खेल के दौरान ही विझावली और कंधेसीघार के युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विझावली के युवकों ने सुनील सिंह पुत्र ओमकार को पीट दिया। जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। इनमेें फिर से विवाद हो गया।

दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दोनाें पक्षाें की ओर से फायरिंग भी की गई है, लेकिन फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर जब तक लवेदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक फायरिंग करने वाले भाग चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल सुनील सिंह की तहरीर पर बंटी, रवी, तारा तथा नीरज के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष लवेदी नासिर हुसैन ने बताया कि खेलने के दौरान ही दो पक्षों  के बीच मारपीट हो गई थी। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें