संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 11 से 16 मई तक योग प्रशिक्षण शिविर का
आयोजन किया गया। इसमें सौ कैडेट्स ने भाग लिया। उनको योग के तमाम आसन सिखाए
गए।
शिविर का उद्घाटन 4 यूपी एनसीसी बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल
वीरेंद्र सिंह तथा निदेशक प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने किया था। कर्नल सिंह ने
कहा कि योग से शरीर निरोगी बनता है। योग करने से तन और मन में विकार पैदा
नहीं होते हैं। उन्हाेंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को
इस शिविर का फिर से आयोजन राजकीय इंटर कालेज इटावा में होगा।
डॉ. आनंद
ने कहा कि विद्यालय का प्रयास छात्र-छात्राओं का पूर्ण रूप से मानसिक विकास
करना है। यही कारण है कि विद्यालय पाठ्यक्रम से हटकर गतिविधियां करता है।
एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, अर्चना मेमोरियल की प्रधानाचार्या नीलम
आनंद ने भी एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी प्रताप
सिंह, प्रशिक्षक केशव सिंह पाल एवं फेरी सिंह यादव तथा टीचर उपस्थित रहे।