फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले से जख्मी गाय ने तोड़ा दम

Thu, 20 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक
विज्ञापन
थाना सहसों क्षेत्र के ग्राम सिंडौस के मजरा गुड़भेली में बुधवार सुबह तेंदुए ने पशुबाड़े में बंधी गाय पर हमला कर दिया। ये देखकर ग्रामीण गाय को बचाने दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ भाग गया। हमले में बुरी तरह जख्मी गाय ने दम तोड़ दिया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता सज्जन सिंह राजावत ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में तेंदुए के खौफ को देखते हुए सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

   बीहड़ गांव सिंडौस में पूर्व में भी तेंदुआ बकरियाें को शिकार बना चुका है। तब भी ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन प्रशासन और वन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार सुबह ग्राम सिंडौस के मजरा गुड़भेली निवासी मूना सिंह पुत्र शिव सिंह के पशुबाड़े  में बंधी गाय को तेंदुए ने शिकार बनाया। आसपास के लोगाें ने जब तेंदुए को देखा तो पशुबाड़े की ओर भागे। लेकिन तब तक गाय गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। भीड़ को आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। गाय की मौत हो गई। ग्रामीणाें ने डीएम से मांग की है कि क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे तेंदुओं को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें