फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद दर्ज हुआ कोर्ट के आदेश पर एससी-एसटी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को तीन माह बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लवेदी के ग्राम तुर्कपुर पहाड़पुर निवासी मजदूर ने बताया कि 23 नवंबर को पत्नी सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। जहां गांव के सोमदेव शर्मा, दीपक, बहादुर, बृजेश बाथम व उसकी पत्नी मीरा ने पत्नी को जातिसूचक शब्द बोलकर पानी भरने से मना कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा व छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और गृहस्थी का सामान तोड़ दिया था। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

लवेदी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें