फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के सप्ताह भर बाद कोरोना की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पूर्व शहर के दो मोहल्लों में युवती और बालक की मौत कोरोना से नहीं हुई थी। इसकी पुष्टि निगेटिव आई रिपोर्ट ने की है।
विज्ञापन

सबितगंज की रहने वाली 22 वर्षीय नाजिया पुत्री हाजी शाकिर कुरैशी को किडनी की दिक्कत थी। 26 मई की रात तबीयत खराब हो गई थी। उसने अस्पताल ले जाए जाने से पूर्व दम तोड़ दिया था।
26 मई की ही रात मुफ्ती टोला के 12 वर्षीय बालक शाहनवाज पुत्र इरशाद की पेट और छाती में दर्द होने की वजह से मौत ही गई थी। कोरोना की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों शवों की सैंपलिंग कराई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल के कोरोना सैंपल जांच रिपोर्ट प्रभारी डॉ.पीके गुप्ता ने बताया कि नाजिया व शहनवाज की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिले में 18 मई तक कोरोना संक्रमितों की संख्या महज चार थी। इसके बाद 19 मई की शाम 13 कोरोना संक्रमितों के आने के बाद से जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

अब इनकी संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इनमें एक्टिव केसों की संख्या 34 है। राहत की बात यह है कि एक किडनी मरीज समेत 28 मरीज स्वस्थ होकर घर आ चुके हैं। एक मरीज की मौत ही चुकी है।
सैफई में इलाज के दौरान 25 मई को रामगंज निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें