फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में पहुंचा कोरोना, दो गांवों में निकले 19 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। पंचायत चुनाव के मतदान के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित सामने आने लगे हैं। शनिवार को नौ गांव में 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 19 लोग महामई और नगला नरिया गांव के हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक 13 संक्रमित महामई में मिले हैं। इसमें आठ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। संक्रमितों की उम्र 12 से 60 वर्ष के बीच है। नगला नरिया गांव में दो महिलाओं समेत छह संक्रमित मिले हैं। भीखनपुर, फुलरई, हजरतपुर, नगला महासुख, भीखनपुर और सिसहाट गांवों में एक-एक व्यक्ति संक्रमित निकला है।
जसवंतनगर बस्ती के कटरा पुख्ता में 76 वर्षीय पुरुष, रेलमंडी में 28 वर्षीया महिला और गुलाब बाड़ी मोहल्ले में 17 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ सुशील कुमार ने बताया कि कोई भी सीएचसी पर आकर जांच करा सकता है। जांच एंटीजिंन से की जाती है। निगेटिव व्यक्ति की जांच दोबारा आरटीपीसीआर के लिए भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें