बकेवर। क्षेत्र कुड़रिया गांव में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 82 साल की वृद्धा विद्या देवी ने सबसे पहले आगे आकर वैक्सीन लगवाई और गांव के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। वृद्धा को टीका लगवाते देख गांव के अन्य लोग भी बिना डर के टीका लगवाने के लिए आगे आए। इसके बाद 45 साल से अधिक आयु के 35 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव-गांव में कैंप लगाकर 45 से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
इसी के तहत सोमवार को बकेवर क्षेत्र के कुड़रिया गांव में स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन शिविर लगाया। महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव त्रिपाठी की अगुवाई में लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, हेल्थ विजिटर मिथलेश कुमारी, स्टाफ नर्स मधु मालिनी, निक्की तिवारी ने कुड़रिया गांव के 35 लोगों का वैक्सीनेशन किया। 82 वर्ष की विद्या देवी ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई। हालांकि शिविर में 60 वर्ष के अधिक उम्र के कई लोगों ने टीका लगवाया। आशा बहू पुष्पा देवी व कई ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का वैक्सीनेशन के दौरान सहयोग किया।